बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास का इस्तीफा
West Bengal,  Sports Minister , Aroop Biswas , resigns, Football star , Lionel Messi

पश्चिम बंगाल में फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के कोलकाता कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था के बाद बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा कि मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ियों की जांच चल रही है, ऐसे में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए वे पद छोड़ना चाहते हैं। इस्तीफे के कुछ देर बाद ही तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि अरूप बिस्वास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है, हालांकि सरकार की ओर से इसकी औपचारिक पुष्टि अभी बाकी है।

कोलकाता के इस आयोजन में भारी अव्यवस्था के चलते नाराज फैंस ने स्टेडियम में कुर्सियां और बोतलें फेंक दी थीं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने मुख्य आयोजक सताद्रु दत्ता को मिसमैनेजमेंट के आरोप में गिरफ्तार कर 14 दिन की हिरासत में भेज दिया है। वहीं, सरकार ने डीजीपी राजीव कुमार, बिधाननगर के सीपी मुकेश कुमार और खेल विभाग के प्रधान सचिव राजेश कुमार सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि डीसीपी अनीश सरकार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। फैंस का आरोप है कि 1015 हजार रुपये के महंगे टिकट लेने के बावजूद उन्हें मेसी की झलक तक नहीं मिली, जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा।

Priyanshi Chaturvedi 16 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.