Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से उस भविष्य की ओर बढ़ रहा है, जहां नवाचार, अनुसंधान और अत्याधुनिक तकनीक विकास की केंद्रीय शक्ति बनने वाली है। राज्य में स्थापित 7 नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अब भारत की तकनीकी अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देने के लिए तैयार हैं। ये केंद्र स्टार्टअप इकोसिस्टम को गति दे रहे हैं और युवाओं के लिए तकनीक आधारित उद्यमिता के नए अवसर पैदा कर रहे हैं।
सीएम योगी का स्पष्ट विजन है कि नया उत्तर प्रदेश ज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता को आधार बनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम करे। इन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के जरिए प्रदेश न सिर्फ आधुनिक तकनीक को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, बल्कि देश की इनोवेशन पावर को भी मजबूत करने की भूमिका निभा रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |