कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट पर ED की बड़ी छापेमारी
Lucknow , uttar Pradesh , ED , conducts major  ,  cough syrup , smuggling,  syndicate

कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की। ईडी की टीम ने लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर और सहारनपुर में सिंडिकेट से जुड़े 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। लखनऊ में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की कोठी पर भी रेड की गई। एजेंसी वित्तीय लेन-देन, हवाला नेटवर्क और विदेशी लिंक की गहराई से जांच कर रही है। कफ सिरप तस्करी का यह रैकेट लंबे समय से विभिन्न राज्यों में सक्रिय है, जिस पर अब सख्ती बढ़ा दी गई है।

इससे पहले 4 दिसंबर को जौनपुर एसआईटी ने कोडीन युक्त सिरप तस्करी में बड़ी कार्रवाई की थी। तीन दिनों में 16 फर्म संचालकों के 30 बैंक खाते फ्रीज किए गए। दर्ज एफआईआर में 18 आरोपी शामिल हैं, जिनसे जुड़े करीब 45.06 करोड़ रुपये के लेन-देन सामने आए। जांच में 12 फर्में सीधे सिंडिकेट के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल और उनके पिता की रांची स्थित कंपनी सेल ट्रेडर्ससे जुड़ी मिलीं, जिन्होंने 42.45 करोड़ रुपये का अवैध कारोबार किया। वहीं, दिल्ली की वानिया इंटरप्राइजेजसे जुड़े 3 फर्मों में 261 करोड़ रुपये की बड़ी हेराफेरी का खुलासा हुआ, जिसे विशाल उपाध्याय संचालित करता है।

Priyanshi Chaturvedi 12 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.