Dakhal News
सिंगरौली जिले के माड़ा तहसील अंतर्गत छतौली गांव में समाजसेवी सीपी शुक्ला ने एनसीएल नेहरू चिकित्सालय, जयंत के डॉक्टरों के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। यह शिविर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया गया, जिसमें माड़ा, छतौली और आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के 600 से ज्यादा लोगों ने लाभ उठाया। इस दौरान बीपी, शुगर, पीलिया, फाइलेरिया सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित व्यक्तियों का मुफ्त इलाज किया गया।
चिकित्सा शिविर में आंखों के कई मरीजों को भी निशुल्क इलाज की सुविधा दी गई। जरूरतमंदों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया और उन्हें मुफ्त चश्मा भी प्रदान किया गया। सीपी शुक्ला ने बताया कि वे हर वर्ष इस तरह के शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुँचाते हैं और इस पहल के माध्यम से लोगों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मुहैया कराया जाता है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |