Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल मेट्रो के संचालन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 21 दिसंबर से मेट्रो ट्रेन यात्रियों के साथ दौड़ने के लिए तैयार है। तुर्की का टिकट फेयर सिस्टम रद्द किए जाने के बाद अब भोपाल में हाइब्रिड टिकटिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। शुरुआत में यात्रियों को फिजिकल टोकन ही लेना होगा, क्योंकि स्मार्ट कार्ड या ट्रैवल पास को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। मेट्रो स्टेशन पर कुछ प्रक्रियाएं मैन्युअल होंगी और कुछ डिजिटल, जिससे यात्रियों को आसान और तेज सेवा मिल सके। 6.22 किमी लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर में मेट्रो एम्स से सुभाष स्टेशन तक आठ स्टेशनों के बीच चलाई जाएगी।
मेट्रो शुरू होने के पहले टिकटिंग सिस्टम का ट्रायल अगले 5–7 दिनों में किया जाएगा। कमर्शियल रन से दो–तीन दिन पहले स्टेशन आमजन के लिए खोले जा सकते हैं, ताकि यात्री टोकन विंडो तक पहुंचने की प्रक्रिया समझ सकें। भविष्य में मेट्रो रेल कॉरपोरेशन कॉमन मोबिलिटी कार्ड लॉन्च करेगा, जिससे मेट्रो और शहर के अन्य परिवहन साधनों में कैशलेस यात्रा संभव होगी। एमडी चैतन्य कृष्णा ने बताया कि शुरुआत इंदौर की तरह मैन्युअल होगी, लेकिन आने वाले समय में डिजिटल टिकटिंग और कॉमन कार्ड दोनों बेहतर विकल्प साबित होंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |