हनुमानगढ़: एथेनॉल फैक्ट्री विवाद भड़का, किसानों का उग्र प्रदर्शन
Hanumangarh, Ethanol factory , dispute erupts, farmers , stage , violent protest

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के राठीखेड़ा गांव में ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड की 450 करोड़ रुपये की एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर चल रहा महीनों पुराना विवाद रविवार को अचानक हिंसक रूप ले गया। किसानों और ग्रामीणों का आरोप है कि यह प्रोजेक्ट पर्यावरण, भूजल और उनके कृषि भविष्य के लिए गंभीर खतरा है, वहीं कंपनी इसे क्षेत्रीय विकास और रोजगार का साधन बता रही है। प्रशासन और किसान संघर्ष समिति के बीच वार्ता विफल होने के बाद हालात बिगड़ गए और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी फैक्ट्री परिसर में घुस गए।

 

भीड़ ने फैक्ट्री में जमकर तोड़फोड़ की और कम से कम 10 वाहनों को आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद तनाव बढ़ने पर पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। इस दौरान संगरिया के कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया सहित कई लोग घायल हुए। हिंसा के बाद टिब्बी क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं और स्कूलोंबाजारों को एहतियातन बंद रखने के आदेश दिए गए। किसान संघर्ष समिति का कहना है कि जब तक फैक्ट्री निर्माण रोकने का लिखित आदेश नहीं मिलता, आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 11 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.