शशि थरूर ने ठुकराया वीर सावरकर अवॉर्ड
 Shashi Tharoor , rejected , Veer Savarkar , Award

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने साफ कर दिया है कि वे वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजकों ने उनकी अनुमति के बिना उनका नाम पुरस्कार सूची में डाल दिया, जो बेहद गैरजिम्मेदाराना है। थरूर ने लिखा कि उन्हें इस अवॉर्ड के बारे में जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली। केरल में वोट डालने पहुंचे थरूर ने बताया कि न तो उन्हें आयोजन का विवरण पता है और न ही उनसे सहमति ली गई, ऐसे में पुरस्कार लेने का सवाल ही नहीं उठता।

थरूर के बयान के बाद हाईरेंज रूरल डेवलपमेंट सोसायटी (HRDS) इंडिया ने प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि संगठन ने उन्हें पहले ही अवॉर्ड के बारे में सूचित किया था। हालांकि, थरूर का कहना है कि बिना प्रकृति और उद्देश्य बताए किसी अवॉर्ड के लिए उनका नाम घोषित करना अनुचित है। विवाद बढ़ने के बाद अब यह मामला राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गया है।

Dakhal News 10 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.