लोकसभा में आज फिर चुनाव सुधारों पर बहस
New Dehli , Lok Sabha ,  again , debate , electoral reforms

शीतकालीन सत्र के आठवें दिन संसद की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा और राज्यसभा में प्रश्नकाल चला। लोकसभा में आज भी चुनाव सुधारों पर चर्चा हो रही है, जहां कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विपक्ष द्वारा लगाए गए वोट चोरी और SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के गैरकानूनी होने के आरोपों का जवाब देंगे। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर वोट हटाने का काम कर रहे हैं। वहीं राज्यसभा में आज वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर चर्चा जारी रहेगी, और गृह मंत्री अमित शाह SIR पर बहस की शुरुआत कर सकते हैं।

 

8 दिसंबर को हुए पिछले सत्र में विपक्ष ने SIR को लेकर सरकार को घेरा था। कांग्रेस के मनीष तिवारी ने कहा था कि 12 राज्यों में चल रहा SIR संविधानसम्मत नहीं है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि SIR के बहाने छिपकर NRC जैसी कवायद की जा रही है। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने दावा किया कि SIR वोट हटाने का टूल बन गया है। वहीं CPI(एम) सांसद एए रहीम ने जीरो आवर में एयर ट्रैवल संकट को केंद्र की नीतियों का नतीजा बताया और कहा कि एयरलाइंस डुओपॉली यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठा रही हैं।

Dakhal News 10 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.