Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लखनऊ। यूपी की तेजतर्रार IAS अधिकारी अनामिका सिंह (बैच 2004) ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। जानकारी के अनुसार, अनामिका केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना चाहती थीं, लेकिन NOC न मिलने से नाराज़ होकर उन्होंने यह कदम उठाया। अनामिका सिंह नीति आयोग में डायरेक्टर के पद पर जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं और अपनी दक्षता, सक्रियता और प्रशासनिक क्षमता के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में उनका नाम बरेली मंडल के कमिश्नर पद के लिए सामने आया था, लेकिन ट्रांसफ़र के दो दिन बाद ही उनके न आने की खबरों के बीच शाम को एक नई सूची जारी हुई जिसमें तबादला आदेश रद्द कर दिया गया। विभिन्न विभागों में अहम भूमिकाएँ निभा चुकीं अनामिका सिंह का VRS लेना प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |