Patrakar Priyanshi Chaturvedi
गोवा के अरपोरा इलाके में बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 टूरिस्ट और 14 स्टाफ सदस्य शामिल हैं, जबकि 7 लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और पुलिस तथा फायर डिपार्टमेंट इसकी जांच कर रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की और कहा कि भगवान उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत दें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50,000 रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |