Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए 5 हजार होमगार्ड जवानों की भर्ती की जाएगी। भोपाल में आयोजित होमगार्ड स्थापना दिवस समारोह में सीएम ने परेड की सलामी लेने के बाद कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने कहा कि बैगा, सहरिया और भारिया बटालियन का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अदम्य साहस पुरस्कार की शुरुआत करते हुए 10 टीमों को 51-51 हजार की राशि देने की घोषणा की। यह पुरस्कार हर साल दिया जाएगा।
समारोह में सीएम मोहन यादव ने होमगार्ड के लिए अनुकंपा अनुदान राशि बढ़ाने, स्थाई आवास उपलब्ध कराने और दो महीने के सेवा बाध्यकाल को समाप्त करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हर देवालय में होमगार्ड जवान प्रार्थना करेंगे और जहां जरूरत पड़े वहां उनकी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने होमगार्ड की कार्यशैली की सराहना करते हुए बताया कि पिछले साल जवानों ने 5 हजार से ज्यादा लोगों की जान बचाई है और प्राकृतिक आपदाओं में जलदूत की भूमिका निभाई है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |