पीएम मोदी बोले- भारत न्यूट्रल नहीं, हमारा पक्ष शांति का है; पुतिन ने जताया समर्थन
New Dehli ,  PM Modi , India,  neutral, stand ,  peace,  Putin , support

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक शुरू हो गई। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि भारत न्यूट्रल नहीं है, बल्कि हमेशा शांति के पक्ष में रहा है। उन्होंने पुतिन को दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि भारत-रूस संबंध नई ऊंचाई पर हैं और दोनों देश शांति के हर प्रयास का समर्थन करते हैं। बैठक में पीएम मोदी ने यह भी उम्मीद जताई कि रूस और यूक्रेन जल्द ही शांति की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

 

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस भी शांति का पक्षधर है और भारत हमेशा शांति का समर्थन करता रहा है। उन्होंने पीएम मोदी के साथ अपने विशेष संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका मोदी से खास लगाव है। बैठक के दौरान दोनों नेता 23वीं भारत-रूस समिट में भाग लेंगे और भारत-रूस के बीच 25 से अधिक समझौतों पर मुहर लगने की संभावना है।

 

बैठक से पहले राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और 21 तोपों की सलामी दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी समारोह में मौजूद रहे। इसके बाद पुतिन राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे हैदराबाद हाउस में समिट में शामिल हुए, जहां पीएम मोदी के साथ विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों और सहयोग समझौतों पर चर्चा हुई।

Priyanshi Chaturvedi 5 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.