Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। पुतिन की सुरक्षा दुनिया में सबसे पुख्ता मानी जाती है और भारत तथा रूस की एजेंसियां मिलकर हर स्तर पर सुरक्षा को सुनिश्चित कर रही हैं। रूस की स्पेशल प्रोटेक्शन टीम कई दिन पहले ही दिल्ली में पहुंच चुकी है और होटल, एयरपोर्ट, मीटिंग वेन्यू और पूरे रूट की बारीकी से जांच कर रही है।
मल्टी-लेयर सुरक्षा
दिल्ली पुलिस, स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) और केंद्रीय एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। राजधानी के प्रमुख इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। VIP मूवमेंट के रूट्स का ट्रायल किया गया है, होटल से मीटिंग वेन्यू तक मल्टी-लेयर सिक्योरिटी रखी गई है, सभी प्वाइंट्स पर स्नाइपर्स तैनात हैं और ड्रोन निगरानी भी सक्रिय है। टेक्निकल टीमें नेटवर्क और कम्युनिकेशन पर नजर रख रही हैं, जबकि एंटी-ड्रोन सिस्टम भी चालू है।
ट्रैफिक मैनेजमेंट और मोबाइल लैब से विशेष सुरक्षा
पुतिन के काफिले के संभावित रूट पर हाई-डेफिनिशन कैमरे और फेस रिकग्निशन सिस्टम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगी। VIP मूवमेंट के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। पुतिन के साथ हमेशा चलने वाली मोबाइल केमिकल लैब उनके खाने और पानी की जांच करती है। यह दौरा भारत-रूस संबंधों के लिए अहम माना जा रहा है, जिसमें रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और व्यापार क्षेत्रों में नई सहमतियों की उम्मीद है। सुरक्षा एजेंसियां ‘जीरो एरर’ प्रोटोकॉल के तहत पूरा कार्यक्रम संचालित करेंगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |