Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नई दिल्ली । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लाल किला परिसर के बाहर 10 नवंबर को हुए बम धमाका मामले में 4 अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
एजेंसी के अनुसार, एनआईए ने चारों आरोपितों को जिला और सत्र न्यायाधीश, पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा जारी वारंट पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से हिरासत में लिया। इनकी पहचान डॉ. मुजम्मिल शकील गणाई (पुलवामा), डॉ अदील अहमद राथर (अनंतनाग), डॉ शहीन सईद (लखनऊ, उत्तर प्रदेश) और मुफ्ती इरफान अहमद वागे (शोपियां) के रूप में हुई है। इन सभी पर बम धमाके की योजना बनाने से लेकर इसे अंजाम देने तक में सीधे तौर पर शामिल होने का आरोप है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |