Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पूर्वी चंपारण ।बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर विधान सभा से राजद उम्मीदवार मनोज यादव के चुनावी प्रचार में कोटवा पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनने जा रही है । आपलोग मनोज यादव को यहां का विधायक बनाकर तेजस्वी की सरकार बनाइए।बिहार से अब युवाओं का नहीं भाजपा का होगा पलायन ।
स्थानीय शिवधर अनूठा उच्च विद्यालय के खेल मैदान में चुनावी सभा में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार से अब युवाओं का नहीं बीजेपी का पलायन होगा । चुनावी सभा में मौजूद भीड़ बता रही है कि अब यहां नौकरी देने वाली सरकार बनने जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार के इस चुनाव से दिल्ली वाले भी घबराए हुए है। न्याय के साथ साथ यहां सामाजिक न्याय की स्थापना होने जा रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |