Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ..... शनिवार को एक बार फिर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर .... गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ..... उन्होंने वोट चोरी के स्पष्ट और ठोस सबूत जुटा लिए हैं .... केरल राज्य के जिला वायनाड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ....... राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास एक हाइड्रोजन बम के बराबर का प्रमाण है, ..... जो यह साबित करेगा कि मोदी सरकार ने लोकतंत्र को ...... कमजोर करते हुए सत्ता पर कब्जा किया है ........ उन्होंने आगे कहा की यह सबूत इतने प्रभावशाली हैं कि ...... इनके सामने आने के बाद पूरे देश में किसी को भी इस बात पर शक नहीं रहेगा कि ....... 2024 का लोकसभा चुनाव वोट चोरी के जरिए जीता गया ..... राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने महादेवपुरा और आलंद जैसे क्षेत्रों में ..... मतदाता सूची में की गई गड़बड़ियों के सबूत पहले ही पेश कर दिए हैं....... राहुल गांधी ने पूर्व केरल मुख्यमंत्री ओमन चांडी को भी याद करते हुए कहा कि ....... वह सत्ता में रहते हुए भी बेहद विनम्र रहे ..... जबकि आज के कई नेता थोड़ी सी सत्ता मिलने पर भी अहंकारी हो जाते हैं ..... उन्होंने ओमन चांडी को जनसेवा और विनम्रता का प्रतीक बताया ....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |