Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिल्ली-NCR में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है......उन्होंने साफ कहा कि इस मुद्दे का स्थायी समाधान केवल कुत्तो की बढ़ती आबादी को कंट्रोल करने से ही संभव है..... ना कि उन्हें शेल्टर होम भेजने से.....भागवत की ये टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर आई है .....जिसमे कोर्ट ने 8 हफ्तों के भीतर आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में भेजने का निर्देश दिया है..... गुरुवार को इस मामले में कोर्ट की स्पेशल बेंच ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है .....एक कार्यक्रम में बोलते हुए मोहन भागवत ने कहा कि मनुष्य और प्रकृति के बीच संतुलन बेहद जरूरी है ..... सुप्रीम कोर्ट के कुत्तों को शेल्टर होम भेजने के आदेश से कई लोग असहमत हैं....ऐसे में भागवत के इस बयान को लोग कैसे देखते है .... ये एक बड़ा सवाल है...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |