Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सर गंगा राम अस्पताल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। दोनों नेताओं ने उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
प्रधानमंत्री ने अस्पताल में शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। बाद में प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स पर पोस्ट में लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।”
उल्लेखनीय है कि शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 8.56 बजे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। 81 वर्षीय सोरेन पिछले एक महीने से जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |