Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली में आयोजित पार्टी के वार्षिक लीगल कॉन्क्लेव 2025 में उस वक्त कार्यकर्ताओं को तीखा जवाब दिया .... जब कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया कि देश का राजा कैसा हो राहुल गांधी जैसा हो ... इस पर राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कहा की मैं राजा नहीं हूं और ना ही राजा बनना चाहता हूं ..... उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति बराबर होता है और किसी को भी राजा बनाने की सोच नहीं रखनी चाहिए ..... राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की नींव वकीलों ने रखी थी ... अगर वकील नहीं होते, तो देश को न आजादी मिलती और न ही संविधान बन पाता ...... उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो देश आपने बनाया है आज उसी को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है... और इसे रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है.... .साथ ही राहुल गांधी ने दावा किया कि उनकी पार्टी जल्द ही यह सबूत पेश करेगी कि लोकसभा चुनाव में धांधली हुई थी.....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |