Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नई दिल्ली । तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक फैक्टरी में आग लगने की दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि यह हादसा सोमवार को संगारेड्डी जिले में स्थित एक निजी फैक्टरी में हुआ, जहां अचानक लगी आग ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। राहत और बचाव कार्य जारी है और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव किया जा सके।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |