Patrakar Priyanshi Chaturvedi
खंडवा जिले में एक 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ हुई गैंगरेप और क्रूर हत्या की घटना सामने आई है.... इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है....आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यौन उत्पीड़न के बाद एक आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में हाथ डाला जिससे उनकी आंतें बाहर आ गईं... और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मृत्यु हो गई....पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हुई है... इस बीच, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है....कांग्रेस ने इस मामले में सरकार पर निशाना साधा है.... और दोषियों को सजा देने की मांग कर रही है....
खंडवा जिले के खालवा तहसील में 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ दो आरोपी हरि और सुनील ने कथित तौर पर गैंगरेप किया... और फिर क्रूरता से उनकी हत्या कर दी...पुलिस के मुताबिक एक आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में हाथ डालने की बात कबूली जिसके कारण उनकी आंतें बाहर आ गईं... और अत्यधिक रक्तस्राव से उनकी मौत हो गई...कलवा थाने के प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई रॉड बरामद नहीं हुआ...पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 66, 70(1) और 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |