Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना सीमा पर कुर्रगुट्टालू हिल्स (केजीएच) में चलाए गए 21 दिनों के नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए चार सुरक्षाकर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौंसला बढ़ाया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे।
सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कुर्रगुट्टालू हिल्स पर 21 दिनों के नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 31 नक्सलियों को मार गिराया। इसके अलावा यहां से 2 टन से अधिक विस्फोटक सामग्री, 150 से ज्यादा बंकर, 9 टन से ज्यादा राशन सामग्री, 450 से ज्यादा आईईडी, हथियार बनाने की सामग्री और नक्सली साहित्य भी बरामद किया।
कुर्रगुट्टालू हिल्स में चले ऑपरेशन में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सागर गणेश बोराडे, एचसी मुनेश चंद शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुर्जर और कांस्टेबल धनु राम घायल हो गए थे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घायल जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जवानों के भुजाओं की ताकत सभी देख रहे हैं। वीर जवानों के साहस और समर्पण को प्रणाम करता हूं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |