यूपी में एक्सप्रेस-वे पर उतरे लड़ाकू विमान
lucknow, Fighter planes landed , expressway in UP

भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच यूपी के शाहजहांपुर में भारतीय वायुसेना गंगा एक्सप्रेस-वे पर अपना दमखम दिखा रही है। 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर मिराज, राफेल और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान आंधी-तूफान के बीच लैंडिंग और टेक-ऑफ की प्रैक्टिस कर रहे हैं। सबसे पहले एक लड़ाकू विमान ने एक्सप्रेस-वे पर 'टच एंड गो' किया। फिर दूसरे विमान ने एक्सप्रेस-वे पर लैंड किया। उसे आगे बढ़ना था, लेकिन हवा की गति इतनी तेज थी कि वह आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद पायलट ने विमान का रुख हवा की दिशा में मोड़ दिया। गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी का चौथा ऐसा एक्सप्रेस-वे है, जिसमें हवाई पट्टी है। यह रात में लैंडिंग की क्षमता वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे है। गंगा एक्सप्रेस-वे 36,230 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यह 594 किलोमीटर लंबा है, जो मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान उतर गए हैं। सबसे पहले एक लड़ाकू विमान ने एक्सप्रेस-वे पर 'टच एंड गो' किया। फिर दूसरे विमान ने एक्सप्रेस-वे पर लैंड किया। आसपास के लोग अपने बच्चों के साथ जंगी जहाज  देखने पहुंचे  ...  बच्चों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए।

 
 
Dakhal News 2 May 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.