Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पटना के SKM हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में पहुंचे ... राहुल के मंच पर पहुंचते ही समर्थकों ने 'देखो-देखो कौन आया, शेर आया' के नारे लगाए गए। राहुल को गदा और गौतम बुद्ध की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया ... 'नमक सत्याग्रह आंदोलन की 95वीं वर्षगांठ' पर दलित समाज की तरफ से यह प्रोग्राम आयोजित किया गया है ... इससे पहले राहुल गांधी बेगूसराय में कन्हैया कुमार की यात्रा में बेगूसराय पहुंचे थे। बेगूसराय में पदयात्रा महज 24 मिनट में खत्म हो गई। वे कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको और नौकरी दो' यात्रा में 1 किमी पैदल चले।
राहुल बेगूसराय में नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर सभा कैंसिल कर दी गई।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |