Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अयोध्या में दोपहर करीब 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक किया गया। इस दौरान गर्भगृह की लाइट बंद कर दी गई थी ... रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का जन्मोत्सव मनाया गया। जन्म के बाद उनका अभिषेक किया गया। दोपहर करीब 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य अभिषेक हुआ। करीब 4 मिनट रामलला के मस्तक पर सूर्य किरणें पड़ीं। सूर्य तिलक के बाद रामलला की आरती की गई। सूर्य तिलक से पहले कुछ देर के लिए रामलला के पट बंद किए गए थे ... रामलला के सूर्य तिलक के लिए अष्टधातु के पाइप से सिस्टम बनाया गया है। इसमें 4 लेंस और 4 मिरर के जरिए गर्भ गृह तक रामलला के मस्तक पर किरणें पहुंचाई गईं।रामलला के दर्शन के लिए दोपहर तक 5 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके थे ... राम जन्मभूमि परिसर में लंबी लाइनें लगी रहीं ... इससे पहले, सुबह 9.30 बजे रामलला को पंचामृत से स्नान कराके शृंगार किया गया ...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |