Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देवास जिले के कन्नोद महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता के दौरान प्रोफेसर जुजैर अली रंगवाला की अजीबो गरीब मानसिकता सामने आई है...प्रतियोगिता के दौरान छात्रों की बनाई गई राधा-कृष्ण एवं राष्ट्रीय ध्वज की रंगोली को कॉलेज प्रोफेसर जुज़ैर अली रंगवाला ने अपने पैरों से मिटा दिया.... जिसका cctv वीडियो भी सामने आया है...हालांकि सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है
शिक्षक के मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब उसने व्हाट्सप पर भी आपत्तिजानक पोस्ट लगा रखी थी... कन्नौद महाविद्यालय के मामले को लेकर मंत्री विश्वास सारंग का बयान भी सामने आया है...वहीं मामला तूल पकड़ते देखकर पुलिस भी हरकत में आ गई और मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |