प्लेयर ऑफ द मंथ’ बने शुभमन गिल
Shubman Gill became
भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को इंडियन क्रिकेट काउंसिल यानी ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को पीछे छोड़कर यह अवॉर्ड हासिल किया। गिल का यह तीसरा प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड है। इससे पहले 2023 में उन्होंने जनवरी और सितंबर में इसे जीता था।फरवरी महीने में खेले 5 वनडे में शुभमन ने 101.50 की एवरेज और 94.19 के स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए। वे भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में लगातार 3 फिफ्टी लगाई और 259 रन बनाकर टॉप स्कोरर थे। भारत ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी  ... शुभमन गिल ने कम उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। पिता लखविंदर सिंह गिल ने शुभमन की क्रिकेट प्रतिभा को बचपन में ही पहचान लिया। फिर बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए लखविंदर सिंह गांव की खेतीबाड़ी छोड़कर मोहाली शिफ्ट हो गए। पीसीए मोहाली की क्रिकेट एकेडमी में शुभमन का एडमिशन कराया। साल 2018 में न्यूजीलैंड में टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनीं। उस टीम के कोच दिग्गज राहुल द्रविड़ थे, कप्तानी पृथ्वी शॉ ने की थी, और टीम के उप-कप्तान थे शुभमन गिल। वर्ल्डकप के 6 मौचों में शुभमन ने 372 रन बनाए थे और भारत को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 
 
Dakhal News 15 March 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.