Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा सब इस समय ये जानना चाहते हैं।अगले महीने 20 मार्च से पहले भाजपा का नया अध्यक्ष तय हो जाएगा ,,,
भाजपा ने तमाम चर्चाओं के बाद फिलहाल अध्यक्ष पद के कुछ नामों को सूचीबद्ध किया है ... इस बार दक्षिण के राज्यों को लेकर भी भाजपा गंभीर है इसलिए
आंध्र प्रदेश की दग्गुबती पुरंदेश्वरी, कर्नाटक के बीएल संतोष ,तेलंगाना के जी. किशन रेड्डी के नाम चर्चा में हैं। दक्षिण के मामले में बीएल संतोष का नाम सबसे प्रमुख है उन्हें भाजपा और आरएसएस दोनों की पसंद माना जा रहा है ... पिछले 20 साल से कोई दक्षिण भारतीय नेता BJP का अध्यक्ष नहीं बना है। इनके अलावा भी चार केंद्रीय मंत्रियों के नाम पर भाजपा में विमर्श हुआ है ... ये नाम हैं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ,आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के ... इनके आलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सुनील बंसल के नाम की भी चर्चा है ... भाजपा के सूत्र बताते हैं अगर लोकप्रियता के हिसाब से अध्यक्ष बनाया गया तो शिवराज सिंह चौहान इस पद के लिए सबसे उपर्युक्त हैं ...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |