Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ग्वालियर: 19 फरवरी को ग्वालियर में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली महाराज बाड़े से सुबह 10:00 बजे शुरू होकर शिवाजी उद्यान तक जाएगी।
रैली में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के साथ महिलाएं पगड़ी बांधकर शामिल होंगी, जो इस ऐतिहासिक अवसर को और भी खास बनाएंगे। रैली का उद्घाटन पुलिस उपमहानिरीक्षक अमित सांघी करेंगे और पूरे शहर में इस रैली का भव्य स्वागत किया जाएगा। यह आयोजन छत्रपति शिवाजी महाराज के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ ग्वालियर की संस्कृति और गौरव को भी प्रदर्शित करेगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |