Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हल्द्वानी में आयोजित राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन समारोह होने जा रहा है, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। यह आयोजन 15,000 से अधिक दर्शकों के बीच होगा, और इसे लेकर सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
समापन समारोह में बॉलीवुड के मशहूर गायक सुखविंदर सिंह और श्वेता महारा जैसे प्रमुख कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने खेल निदेशक, पुलिस विभाग और जिला प्रशासन के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर समापन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने बताया कि क्राउड मैनेजमेंट, पार्किंग, यातायात व्यवस्था और VIP सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
खेल निदेशक प्रशांत आर्य ने भी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए खेल विभाग की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। समापन समारोह की भव्यता और सुरक्षा व्यवस्थाएं इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |