Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के जरिए अधिक से अधिक निवेश लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी सिलसिले में अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान यात्रा पर जाने का निर्णय लिया है। वे चार दिन के लिए जापान जाएंगे, जहां उनका उद्देश्य जापान के उद्योगपतियों और कंपनियों को मध्य प्रदेश में निवेश करने के लिए आकर्षित करना है।
जापान से निवेश और टेक्नोलॉजी का लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जापान अपनी टेक्नोलॉजी के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है और उन्होंने विश्वास जताया कि जापान के औद्योगिक घराने मध्य प्रदेश में निवेश के लिए तैयार होंगे। सीएम यादव ने आगे कहा कि यह यात्रा प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण होगी।
मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास की संभावनाएं
सीएम यादव ने यह भी बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और पिछले एक साल में मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिनका फायदा प्रदेश के युवाओं को रोजगार के रूप में मिलेगा।
इस यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार सृजन के उद्देश्य से काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि उद्योगों के विकास से न केवल आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि प्रदेश की समृद्धि भी सुनिश्चित होगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |