Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रदेश की प्रगति और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा कि यह दिन उन ज्ञात और अज्ञात सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी बात में कहा कि यह उनकी पहली बार इंदौर में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का अवसर है और इंदौर अब प्रदेश और देश के लिए कई मामलों में एक आदर्श बन चुका है। उन्होंने मध्य प्रदेश को एक विकसित राज्य के रूप में पहचान मिलने की बात की और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही, मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रगति को और बढ़ाने का संकल्प लिया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |