Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मथुरा-वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध संत बाबा प्रेमानंद महाराज जी की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने के बाद वह गोवर्धन परिक्रमा से पूंछरी से वह वापस लौट गए। शनिवार को महाराज जी वृंदावन के केली कुंज से गोवर्धन महाराज की गिरिराज परिक्रमा करने अपनी भक्तों के साथ गए थे। परिक्रमा करने के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिससे परिक्रमा छोड़ वापस आश्रम लौट आए।
प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत खराब होने से उनके भक्तों में मायूसी छा गई है। भक्त लोग उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए राधारानी से प्रार्थना कर रहे हैं। महाराज जी के भक्त बड़ी संख्या में उनके दर्शन के लिए आश्रम पहुंचते हैं। हर रोज सुबह परिक्रमा के दौरान प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करते हैं। प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ने के बाद से भक्त उनके दर्शन नहीं कर पाएंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |