
Dakhal News

दुनिया की निगाहें आज कर्तव्य पथ पर टिकी रहीं, क्योंकि 26 जनवरी का दिन भारत के लिए बेहद खास है। भारत को गणतांत्रिक देश बने हुए आज 75 साल पूरे हो गए। इस मौके पर कर्तव्य पथ पर राष्ट्रगान के साथ ही परेड की शुरुआत हुई। परेड में भारतीय सेना का पराक्रम देखने को मिला। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर आज पहली बार तीनों सेनाओं- थलसेना, वायुसेना, नौसेना की झांकी में सशस्त्र बलों के बीच तालमेल बढ़ाने पर भारत के विशेष जोर का प्रदर्शन किया गया।
झांकी में युद्ध के मैदान का परिदृश्य दिखाया गया, जिसमें स्वदेशी अर्जुन युद्धक टैंक, तेजस लड़ाकू विमान, विध्वंसक आईएनएस विशाखापत्तनम और उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर के साथ थल, जल और वायु में समन्वित अभियान का प्रदर्शन किया गया। तीनों सेनाओं की झांकी का विषय ‘सशक्त और सुरक्षित भारत’ रखा गया था। मंत्रालय ने 1 जनवरी को साल 2025 को रक्षा सुधारों वाला वर्ष घोषित किया था और कहा था कि भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए तीनों सेनाओं के तालमेल को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |