Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगरौली: भारतीय जनता पार्टी की आभार यात्रा सिंगरौली में भव्य तरीके से संपन्न हुई। इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर यात्रा का समापन किया, जहां वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
यह यात्रा मोरवा शिव मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंची। यात्रा के समापन पर महिला मोर्चा ने पुष्प वर्षा और तिलक कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कांत देव सिंह, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुंदर शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
भाजपा की आभार यात्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भर दिया है, और यह यात्रा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी के समर्पण को दर्शाती है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |