Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बनबसा में कस्टम विभाग ने 12000 किलो चाइनीज लहसुन को जब्त किया, जो नेपाल से भारत लाया जा रहा था। यह लहसुन दो ट्रॉलियों में खटीमा क्षेत्र के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहा था। पकड़े गए लहसुन को खटीमा तहसील परिसर में लाकर नष्ट कर दिया गया और मिट्टी में दफन कर दिया गया।
कस्टम अधिकारी मुकेश साहू ने बताया कि यह लहसुन चीन से था और नेपाल के रास्ते भारत लाया जा रहा था। गाजियाबाद कस्टम ने इसे पकड़ा, और जांच में यह पाया गया कि इस लहसुन में चार प्रकार की बीमारियां हैं, जो भारत में फैल सकती हैं। भारत सरकार ने 2025 में इस पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन फिर भी यह लहसुन नेपाल से लगातार भारत में लाया जा रहा था। अधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि ये बीमारियां मिट्टी में फैल जाएं, तो उनका इलाज बहुत कठिन होगा।
खटीमा उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने भी बताया कि प्रतिबंधित लहसुन को कस्टम विभाग ने उनके सुपुर्द किया था, जिसे वे नष्ट कर रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की हानि से बचा जा सके।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |