Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नेमावर में आयोजित मां नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा के स्वागत समारोह के दौरान सिद्धनाथ तट पर विशेष कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर मां नर्मदा की आरती करने के बाद दुग्धाभिषेक किया गया। विधायक आशीष शर्मा ने समर्थ दादा गुरु के सान्निध्य में मां नर्मदा को 851 मीटर लंबी चुनरी समर्पित की। इस आयोजन में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे और दादा गुरु से आशीर्वाद लिया।
दादा गुरु इस यात्रा के दौरान 'एक धर्म, एक राष्ट्र' की भावना को फैलाते हुए मां नर्मदा की तीसरी बार पद परिक्रमा कर रहे हैं। अब तक उन्होंने लगभग 1400 किमी की यात्रा पूरी की है। 1551 दिनों से निराहार व्रत रखने वाले दादा गुरु ने कहा कि वृक्षों की सेवा करने से तीर्थ यात्रा का पुण्य और पितरों को शांति मिलती है। उन्होंने मां नर्मदा की परिक्रमा को जीवन को दिशा देने वाली साधना बताया।
विधायक आशीष शर्मा ने अपने जन्मदिन पर दादा गुरु के साथ इस यात्रा को मनाया। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने दादा गुरु की तपस्या की सराहना करते हुए कहा कि ये संत अपने जीवन को सृष्टि और धरा की सेवा में समर्पित कर रहे हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्यप्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों का विकास किया जाएगा और नर्मदा के किनारे सभी शहरों में गंदगी को बाहर किया जाएगा ताकि नर्मदा मैया के पवित्र जल को संरक्षित किया जा सके।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |