
Dakhal News

पूरे 12 वर्षों बाद महाकुंभ मेला लगता है। यह सबसे बड़ा और प्रमुख धार्मिक अनुष्ठान होता है। इस साल प्रयागराज की धरती पर महाकुंभ मेले का आयोजन हो रहा है। महाकुंभ का आंरभ 13 जनवरी 2025 से होगा। महाकुंभ में त्रिवेणी में स्नान करने के लिए देश-विदेश से तीर्थयात्री आएंगे। धार्मिक मान्यता है कि महाकुंभ में गंगा स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। यूं तो महाकुंभ में हर दिन स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है लेकिन कुंभ में शाही स्नान का खास महत्व होता है। शाही स्नान के दिन स्नान करने के लिए लाखों- करोड़ों की संख्या में तीर्थयात्री जुटते हैं। तो आइए जानते हैं कि शाही स्नान कब-कब किया जाएगा।
महाकुंभ 2025 शाही स्नान की तिथियां
शाही स्नान की तिथियों को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। तो आज हम आपको बताएंगे कि पहला शाही स्नान कब किया जाएगा और इस बार महाकुंभ में कुल कितनी शाही स्नान पड़ेगी। तो आपको बता दें कि महाकुंभ 2025 में कुल 3 शाही स्नान की तिथि है, जिसमें से पहला शाही स्नान मकर संक्रांति के दिन यानी 14 जनवरी को किया जाएगा। इसके बाद दूसरा शाही स्नान 29 जनवरी 2025, मौनी अमावस्या के दिन संपन्न होगा। वहीं आखिरी और तीसरा शाही स्नान बसंत पंचमी के दिन किया जाएगा।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |