Patrakar Priyanshi Chaturvedi
एमपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा से रहे विद्यार्थियों के लिए ये बड़ी खबर है, इस साल परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बड़ा बदलाव किया है, बोर्ड ने परीक्षाओं के पैटर्न को ही बदल दिया है, अब नये पैटर्न के मुताबिक अब 10वीं के प्रत्येक विषय का पेपर 75 अंक का होगा और 12वीं के विषयों का पेपर 80 अंक का होगा। MP Board ने नए पैटर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार से बोर्ड परीक्षाओं का पैटर्न बदल दिया है, परिवर्तन के बाद अब 10वीं की परीक्षा के प्रत्येक विषय के पेपर के लिए 75 अंक निर्धारित किये गये हैं जबकि आन्तरिक मूल्यांकन के लिए 25 अंक होंगे, इसी तरह 12वीं की परीक्षा के प्रत्येक विषय के पेपर 80 अंक के और आन्तरिक मूल्यांकन 20 अंक का होगा, इसके अलावा जो विषय प्रेक्टिकल वाले हैं उनकी परीक्षा 70 अंकों की होगी और प्रेक्टिकल मार्क्स 30 नम्बर के होंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |