
Dakhal News

सनातन धर्म में माघ महीने की शुरुआत मकर संक्रांति के दिन से होती है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और मां तुलसी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस पवित्र महीने में स्नान, दान और गरीबों को भोजन कराना अत्यंत शुभ माना गया है। विधिपूर्वक श्री हरि की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। माघ महीने के दौरान कुछ खास नियमों का पालन किया जाता है। इनका पालन करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो सकती हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल माघ माह की शुरुआत 14 जनवरी से होगी और इसका समापन 12 फरवरी को होगा। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे। साथ ही चारों ओर खुशहाली का माहौल बनेगा। माघ महीने में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना, गीता का पाठ करना, पवित्र नदियों में स्नान करना और मां तुलसी को जल अर्पित कर उनकी पूजा करना फलदायक माना जाता है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |