
Dakhal News

नव वर्ष शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में आज 31 दिसंबर और 1 जनवरी को देशभर से भक्त उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन करने बड़ी संख्या में आते हैं। अधिकांश लोग नए साल की शुरुआत उज्जैन स्थित बाबा महाकाल भगवान के दर्शन से ही करते हैं। नव वर्ष में महाकाल के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे महाकाल लोक आने वाले श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन सुगमता से कर सकें।
नए साल पर बाबा का आशीर्वाद
भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना करेंगे। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचेगे। दर्शनार्थियों की संख्या को देखते हुए मंदिर समिति सुविधा के इंतजाम जुटा रही है, ताकि भक्तों को आसानी से दर्शन हो सकें। इसलिए व्यवस्थाएं भी बदली गई हैं। इस बार भक्तों को कर्कराज पार्किंग से शक्तिपथ के रास्ते श्री महाकाल लोक से मंदिर में प्रवेश मिलेगा। कार्तिक मंडपम में सामान्य श्रद्धालुओं को बड़ी संख्या में प्रवेश कर दर्शन करवाए जा रहे हैं। इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को करीब ढाई किलोमीटर चलने के बाद भगवान के दर्शन होंगे। प्रशासन का दावा है कि सुगम दर्शन व्यवस्था से भक्त लगभग 1 घंटे में भगवान के दर्शन कर सकेंगे।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |