Dakhal News
अमरपाटन (ब्यूरो): हैदराबाद से प्रारंभ हुई श्री राम पादुका पालकी यात्रा अमरपाटन पहुंच गई है। इस धार्मिक यात्रा का हर पड़ाव पर भव्य स्वागत किया जा रहा है। यात्रा के दौरान भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण की पूजा-अर्चना की जा रही है।
रामराज्य सेंट्रल ट्रस्ट के नेतृत्व में 11 दिसंबर को हैदराबाद के रामलीला मैदान से प्रारंभ हुई इस यात्रा का उद्देश्य विश्व भर के हिंदुओं को एकजुट करना और भगवान श्री राम की दीक्षा प्रदान करना है। यह यात्रा मैहर जिले के अमरपाटन पहुंची, जहां भक्तों ने भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण की पूजा-अर्चना कर भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान सोने से निर्मित चरण पादुका की विशेष पूजा की गई। 31 दिसंबर को यह पवित्र पादुका अयोध्या पहुंचेगी, जहां इसे श्री राम मंदिर में स्थापित किया जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |