
Dakhal News

मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की नई कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान संघ के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी लंबित मांगों को रखा और उनके समाधान की मांग की।
राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की ओर से इस मुलाकात में संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महासचिव टीना यादव, पूर्व महासचिव किरण गुप्ता, अपर कलेक्टर लता शरणागत, कमल सिंह, मुकुल गुप्ता, प्रकाश नायक, और एडीएम भोपाल सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे। मुलाकात के समय अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजोरा भी विशेष रूप से मौजूद थे।
इस बैठक में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने अपनी समस्याओं और लंबित मांगों के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से बताया।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |