Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश ने एविएशन क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए इंटर-स्टेट एयर सर्विस शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बनने का गौरव हासिल किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से राज्य में हवाई यातायात में सुधार और क्षेत्रीय एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई विकास कार्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री यादव का लक्ष्य है कि हर शहर हवाई यातायात से जुड़ जाए, जिससे न केवल यात्रा को आसान बनाया जा सके, बल्कि राज्य में पर्यटन को भी बड़ा प्रोत्साहन मिले। इसके लिए मुख्यमंत्री ने फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है।
इसी कड़ी में, मुख्यमंत्री यादव के नेतृत्व में राज्य में एयर एंबुलेंस सेवा भी शुरू की गई है। यह सेवा आपातकालीन चिकित्सा जरूरतों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है, जो आम लोगों के लिए एक बड़ी राहत है। अब तक कई लोगों को इसका लाभ मिल चुका है, और यह सुविधा बीमार व्यक्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण जीवन रेखा बन चुकी है। मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि इस पहल से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है और आम नागरिकों के जीवन की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई जा रही है।
इन पहलों के जरिए, मध्य प्रदेश न केवल हवाई यातायात में एक नई पहचान बना रहा है, बल्कि आर्थिक, स्वास्थ्य और पर्यटन क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण बदलाव आ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य में इन सुधारों से मध्य प्रदेश का एविएशन सेक्टर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा, जिससे राज्य को एक नया समृद्धि और पहचान मिलेगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |