Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने 26 से अधिक योजनाएं चलाई हैं, जिनमें गरीब कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने केन-बेतवा परियोजना, काली सिंध परियोजना, मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना, अभियान जनकल्याण पर्व, किसान कल्याण योजना और युवाओं के लिए योजनाओं का उल्लेख किया।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाए गए हैं, जिसमें प्रदेश में 30 मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए तेज लाउड स्पीकर और खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही हरे-भरे खेत खलिहान के लिए बुंदेलखंड क्षेत्र की केन-बेतवा वृहद परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना को मंजूरी दी गई है। महिला सशक्तिकरण के लिए सिविल सेवाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत की जगह 35 प्रतिशत पदों पर आरक्षण दिया गया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाना और प्रदेश को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर उन्होंने जनता का समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |