Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे और इस पवित्र आयोजन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता न केवल एक पवित्र ग्रंथ है, बल्कि यह जीवन की सार्थकता सिद्ध करने का मार्ग भी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि गीता महोत्सव अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है और हरियाणा सरकार इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने इस आयोजन में पूज्य संतों और क्रांतिकारियों की भूमिका को भी सराहा।
मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र के महत्व को भी रेखांकित किया, जहां 5000 साल पहले भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को कर्मवाद की शिक्षा दी थी और पवित्र गीता का अवतरण हुआ। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं, और गीता का संदेश हर व्यक्ति के जीवन को सार्थक बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है।
गीता महोत्सव के इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी को गीता के जीवनदायिनी संदेश को अपनाने की प्रेरणा दी, ताकि हम अपने जीवन को बेहतर बना सकें।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |