Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रदेश में 11 दिसंबर से 26 जनवरी, 2025 तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान का आयोजन किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण और विकास को बढ़ावा देना है। इस अभियान के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की शत-प्रतिशत सैचुरेशन योजनाओं के तहत चिन्हित हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।
भाजपा प्रवक्ता ईशान कर्नल ने बताया कि यह अभियान 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक प्रदेशभर में जन-कल्याण पर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान पात्र और वंचित हितग्राहियों का घर-घर सर्वे किया जाएगा और उनकी पहचान की जाएगी। अभियान के कार्यों की निगरानी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन डैशबोर्ड पर की जाएगी।
जन-कल्याण अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को धरातल पर लागू किया जाए, ताकि प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। इस अभियान में 34 हितग्राही मूलक योजनाएं, 11 लक्ष्य आधारित योजनाएं और 63 अन्य सेवाओं को आम नागरिकों तक सरलता से पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अभियान के तहत, योजनाओं से वंचित व्यक्तियों को लाभ मिल सके, और उनके जीवनस्तर में सुधार हो, यही सरकार का प्रमुख उद्देश्य है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |