Patrakar Priyanshi Chaturvedi
छतरपुर के छायन गांव में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जब सीआरपीएफ की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद फौजी रामअवतार लोधी पहली बार गांव पहुंचे। उनकी वापसी पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
गांव के निवासियों ने डीजे पर देशभक्ति गानों के साथ फौजी का स्वागत किया। रामअवतार लोधी ने गांव की जमीन को चूम कर माथे पर लगाया, जिससे उनकी भावनात्मक जुड़ाव स्पष्ट हुआ। इसके बाद उन्हें फूल मालाओं से सजा कर पूरे गांव में घुमाया गया। इस मौके पर छोटी-छोटी बच्चियों ने सिर पर कलश रखकर उनका स्वागत किया, जो इस अवसर को और भी विशेष बना दिया।
देश की सुरक्षा में तैनात फौजी को अपने बीच पाकर गांव के सभी लोग बेहद खुश हुए और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस आयोजन ने गांव में उत्साह और गर्व का माहौल बना दिया, जिससे यह दिन सभी के लिए यादगार बन गया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |