Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पोलियो दिवस पर अमरपाटन एसडीएम ने प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान एसडीएम आरती यादव ने आमजन से अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की।
पूरे प्रदेश में प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया है। अमरपाटन में भी 255 बूथ बनाए गए हैं, जहां पर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। इस अभियान का शुभारंभ अमरपाटन सिविल अस्पताल में एसडीएम आरती यादव की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन भीमगोपाल भदौरिया और स्वास्थ्य स्टाफ भी मौजूद रहे। एसडीएम आरती यादव ने आमजन से अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |