Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह होटल मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचारों का अनुपम उदाहरण है, जो निश्चित ही बहनों के आत्मविश्वास को उन्नत करेगा और नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा। साथ ही, यह प्रदेश में महिलाओं की भूमिका को और अधिक दृढ़ता प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पर्यटन विभाग की सराहना की और कहा कि इस पहल से महिलाओं को न केवल आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे अपने परिवार और समाज के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगी।
इस होटल के निर्माण और संचालन में महिलाओं की भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं और वे हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। 'नीलाम्बर अमलतास' होटल का उद्घाटन नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसे प्रदेश और देशभर में एक मिसाल के रूप में देखा जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |